Breaking News
Home / BREAKING NEWS / झाड़ग्राम में PM मोदी का अनोखा अंदाज – सड़क किनारे रुककर खाई झालमुड़ी…

झाड़ग्राम में PM मोदी का अनोखा अंदाज – सड़क किनारे रुककर खाई झालमुड़ी…


पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। रैली के बाद हेलिपैड की ओर जाते समय प्रधानमंत्री अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। प्रधानमंत्री ने स्थानीय दुकानदार से झालमुड़ी बनवाई और वहीं खड़े होकर उसका स्वाद लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। प्रधानमंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

स्थानीय लोगों से की बातचीत – बच्चों को भी खिलाई झालमुड़ी

झालमुड़ी खाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों और बच्चों से बातचीत भी की। बताया जा रहा है कि उन्होंने बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई और उनसे हालचाल पूछा। प्रधानमंत्री के इस सहज अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। स्थानीय लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, आम लोगो के लिए ये बेहद सुखद अनुभव था।

जनसंपर्क से जोड़कर देखा जा रहा मोदी का ये कदम

प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चुनावी माहौल के बीच इसे जनसंपर्क से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे छोटे जनसंपर्क के पल चुनावी माहौल में खास संदेश देने का काम करते हैं और लोगों से सीधा जुड़ाव दिखाते हैं।

About One India 24 Live

Check Also

Titan Celestor 2.0 स्मार्टवॉच: बेहतरीन प्रदर्शन और डिज़ाइन के बीच शानदार कॉम्बिनेशन

🔊 पोस्ट को सुनें Titan Celestor 2.0 SmartWoch, बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन SmartWoch में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *