हरियाणा डेस्क : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती को लेकर जरूरी खबर है। भर्ती के पीएमटी और पीएसटी की डेट को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का एक नोटिस वायरल हो रहा है। इस नोटिस में डेट का उल्लेख किया गया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस नोटिस को फेक बताया है। उन्होंने इसका खुलासा अपने एक्स हैंडल अकाउंट पर किया है।
उन्होंने लिखा है आयोग जल्द ही जारी पीएमटी और पीएसटी की तारीख जारी करेगा। सोशल मीडिया पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीएमटी और पीएसटी के तिथि को लेकर एक गलत नोटिस प्रसारित की जा रही है। ध्यान दें कि आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से पीएमटी और पीएसटी को लेकर किसी भी तरह की कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
जानें फेक नोटिस में क्या लिखा —-
शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी, सूचना) आयोग की ओर से यह सूचित किया जाता है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा (PMT) दिनांक 28.03.20 (शनिवार) से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2026, श्रेणी 01 के अंतर्गत पुरुष कांस्टेबल (GD) पद के लिए संभावित रूप से आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी की तिथि और समय तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म सबमिट किए है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar