Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नेपाल में पेट्रोल संकट के बीच बड़ा फैसला: अब शनिवार-रविवार दोनों दिन रहेगा साप्ताहिक अवकाश

नेपाल में पेट्रोल संकट के बीच बड़ा फैसला: अब शनिवार-रविवार दोनों दिन रहेगा साप्ताहिक अवकाश


नेपाल सरकार ने पेट्रोलियम आपूर्ति में कमी को देखते हुए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। अब देश में शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था सोमवार से लागू होगी।

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में आई असहज स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब तक नेपाल में केवल शनिवार को ही साप्ताहिक अवकाश होता था, लेकिन नए फैसले के बाद सरकारी कार्यालय और शैक्षिक संस्थान सप्ताह में दो दिन बंद रहेंगे।

इसके साथ ही कार्यालय समय में भी बदलाव किया गया है। अब सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे, जबकि पहले यह समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक था। यानी काम के घंटों में एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है।

मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार शैक्षिक संस्थानों के लिए समय-सारणी में अलग व्यवस्था की जा सकती है, जबकि अन्य सरकारी कार्यालयों में 9 से 5 बजे का समय लागू होगा।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से ईंधन की खपत कम होगी और मौजूदा पेट्रोलियम संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

About One India 24 Live

Check Also

रामगढ़ में सांसद करणभूषण सिंह का जनसंपर्क दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

🔊 पोस्ट को सुनें Gonda। कैसरगंज से सांसद Karan Bhushan Singh ने अपने क्षेत्र भ्रमण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *