Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


बांदा-देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रक में तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र हिमांशु (16) पुत्र अवधेश कक्षा 8 का छात्र था। वह अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ सरस्वती प्रकाश मंदिर स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बांदा से महोखर की ओर जा रहे गिट्टी से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हिमांशु करीब 30 फीट तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक के शीशे तोड़ दिए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

बीवी की बजाय भाभी की बातों को पति देता था ज्यादा तवज्जो, फिर एक दिन नाराज़ होकर मायके चली गई पत्नी, जिसके बाद…

🔊 पोस्ट को सुनें Marital Dispute Resolution : रिश्तों में कड़वाहट और छोटी-छोटी गलतफहमियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *