Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – प्राइवेट स्कूलों पर लगाम लगाने में नाकाम योगी सरकार

कन्नौज – प्राइवेट स्कूलों पर लगाम लगाने में नाकाम योगी सरकार


प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर खुली लूट

अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज प्रदेश में भले ही योगी सरकार ने गुंडाराज एवं माफिया राज का सफाया किया है लेकिन शिक्षा के नाम पर लूट करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर अभी तक कोई ठोस कानून नहीं बनाया है न हीं इस पर कोई कठोर कार्रवाई की गई है इसी वजह से शिक्षा माफिया के हौसले बुलंद है हर वर्ष की बात इस वर्ष भी नया शस्त्र शुरू होते ही शिक्षा माफिया हुए सक्रिय जनपद में शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूल संचालक मन मानी फीस वसूल करते हैं एवं हर वर्ष किताबें बदल दी जाती है जिस से पढ़ने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है l स्कूल संचालको ने अपनी दुकानें खुलवा रखी है वहा पर मनमाने पैसे वसूले जाते जिससे अभिभावक को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है आलम यह है कि उसी दुकान पर कॉपी किताब के अलावा टाई, बेल्ट , एवं कपड़े उसी दुकान पर मिलेंगे जहां पर उनका अपना कमीशन तय होता है एवं कुछ स्कूल संचालकों ने कापी किताबों का अपने ही स्कूल में बना रखा है जो की एडमिशन लेने के टाइम दी जाती है जिसकी कीमत चुकाने में अभिभावक को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है बाजार के भाव से चार गुने रेट में दी जाती है शिक्षा के नाम पर खुली लूट हो रही है एडमिशन की फीस अलग से होती है जिसकी कीमत पाच हजार से दस हजार के बीच होती है l एक बच्चे की महीने की फीस एक हजार रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक की फीस वसूली जाती है l तीन माह की फीस एक साथ जमा करवाई जाती है l बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है l इस संबध में प्रतिनिधि की कई अभिभावक से बात हुई है जिन्होंने सरकार से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी करने पर रोक लगाए जाने की मांग की है

About One India 24 Live

Check Also

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

🔊 पोस्ट को सुनें तीन बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं, सादगी और संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *