Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सीएचसी कर्मी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

सीएचसी कर्मी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई


नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग, बाघराय सीएचसी का बीपीएम रंगे हाथ दबोचा गया

प्रतापगढ़ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सीएचसी कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामला सीएचसी बाघराय का है, जहां बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) अमित कुमार मिश्रा को प्रयागराज की एंटी करप्शन (विजिलेंस) टीम ने ₹50 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मी ने अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से कुल ₹1.5 लाख रुपये की मांग की थी। सौदे के तहत पहली किस्त के रूप में ₹50 हजार लेते समय टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

एंटी करप्शन टीम को पहले से ही शिकायत मिली थी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच कर ट्रैप प्लान किया गया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया है, जिस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पत्नी की हत्या का आरोप, भौरीगंज मोड़ से दबोचा गया अभियुक्त

🔊 पोस्ट को सुनें दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, परसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *