Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखीमपुर खीरी में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


लखीमपुर खीरी जिले में फरधान थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी मासूम अली बताया जा रहा है, जो सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा खुर्द गांव का निवासी है।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर कई गंभीर आरोप दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

About One India 24 Live

Check Also

बीवी की बजाय भाभी की बातों को पति देता था ज्यादा तवज्जो, फिर एक दिन नाराज़ होकर मायके चली गई पत्नी, जिसके बाद…

🔊 पोस्ट को सुनें Marital Dispute Resolution : रिश्तों में कड़वाहट और छोटी-छोटी गलतफहमियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *