Breaking News
Home / BREAKING NEWS / इकौना में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, लखनऊ रेफर

इकौना में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, लखनऊ रेफर


इकौना क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी-पानी के बीच एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बहराइच हाईवे पर परी हॉस्पिटल के पास हुई, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, थाना गिलौला निवासी सतीश साहू पुत्र रामनरायन साहू अपने जरूरी काम से इकौना आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) बताते हुए उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया और घायल के परिजनों को सूचना दी। बहराइच मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया।

फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जांच कर रही है।

About One India 24 Live

Check Also

खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

🔊 पोस्ट को सुनें Ahraura क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गेहूं के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *