सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के गोमती मित्र मंडल ने 5 अप्रैल, रविवार को अपने साप्ताहिक श्रमदान के दिन समता दिवस के अवसर पर समाज में भेदभाव और असमानता को समाप्त करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि समता दिवस समाज में जातिवाद, छुआछूत और अन्य असमानताओं के लिए कोई स्थान न छोड़ने के लिए समर्पित है। उन्होंने गोमती मित्रों से आग्रह किया कि वे ऐसे समाज की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाएँ जहाँ सभी वर्गों को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हों।
आरती सहसंयोजक राकेश सिंह दद्दू ने बताया कि हर रविवार शाम होने वाली गोमती आरती में समाज के सभी वर्गों को समान रूप से भाग लेने का अवसर दिया जाता है। इस पहल के माध्यम से संगठन समाज में भेदभाव मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।
रिपोर्ट: अखिलेश जायसवाल, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar