Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को बंधक बना लिया और लूटपाट कर फरार हो गए।
1 किलो चांदी लेकर फरार बदमाश
बीते मंगलवार शाम जैसे ही अंधेरा हुआ, कुछ हथियारबंद अपराधी बरियातू इलाके की एक ज्वेलरी दुकान में घुस आए। बदमाशों ने दुकानदार को डराकर अपने कब्जे में ले लिया और दुकान में रखे सामान की लूटपाट शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अपराधी करीब 1 किलो चांदी और लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है।
सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar