Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ऑपरेशन दहन’ के तहत 71 किलो मादक पदार्थ जलाकर नष्ट, कीमत करीब ₹1 करोड़

ऑपरेशन दहन’ के तहत 71 किलो मादक पदार्थ जलाकर नष्ट, कीमत करीब ₹1 करोड़


122 मुकदमों से जुड़े ड्रग्स का विनिष्टीकरण, गोण्डा पुलिस का नशा मुक्त अभियान तेज

गोण्डा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। ‘‘ऑपरेशन दहन’’ के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से जुड़े कुल 71.05 किलोग्राम मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹1 करोड़ आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन और निगरानी में मैजापुर चीनी मिल स्थित इंसिनरेटर में यह पूरा विनिष्टीकरण कार्य संपन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार, जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 122 मुकदमों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इसमें 54.96 किलोग्राम गांजा, 3.548 किलोग्राम चरस, 0.412 किलोग्राम अफीम, 0.542 किलोग्राम स्मैक, 1.35 किलोग्राम डोडा और 10.24 किलोग्राम नशीली गोलियां शामिल थीं।

पूरी प्रक्रिया को सुरक्षा मानकों और विधिक प्रावधानों के तहत पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया। साथ ही पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराकर अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोण्डा पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार अभियान चला रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय, ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य, डीसीआरबी प्रभारी, सभी थानों के हेड मुहर्रिर और मैजापुर चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

सीएचसी कर्मी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग, बाघराय सीएचसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *