Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन …..

कन्नौज – मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन …..


मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य
मेला का आयोजन

* मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला को सुलभ, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।

* मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीण व नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ०प्र० लखनऊ के शासनादेश के अनुपालन में आज जनपद कन्नौज के समस्त 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 04 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी आरोग्य स्वास्थ्य मेला डा. बृजेश कुमार शुक्ला उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित नामित निरीक्षणकर्ता अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण व नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा मेले में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करायी गयीं।

मेले के दौरान रोगियों को निःशुल्क जाँच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं, हेपेटाइटिस “बी” एवं “सी” की जाँच, टीबी संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्सकों के साथ पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित रही।

आज आयोजित मेले में कुल 1522 मरीजों को लाभान्वित किया गया, जिनमें 693 पुरुष, 612 महिलाएं एवं 217 बच्चे सम्मिलित रहे। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 48 गोल्डन कार्ड बनाकर पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला जनसामान्य को सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

झाड़ग्राम में PM मोदी का अनोखा अंदाज – सड़क किनारे रुककर खाई झालमुड़ी…

🔊 पोस्ट को सुनें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *