Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में एक ही गांव की दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता, जांच तेज

कन्नौज में एक ही गांव की दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता, जांच तेज


रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

Kannauj जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नई बस्ती सराय गुज़रमल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही गांव की दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रहीम खान की 13 वर्षीय पुत्री मोनीजा 18 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई।

वहीं, इसी गांव के निवासी जिलेदार सिंह की 19 वर्षीय पुत्री शिखा भी उसी दिन लगभग उसी समय घर से बिना बताए लापता हो गई। परिवार ने बताया कि वह दोपहर में घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई।

एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर गांव की दो युवतियों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार चतुर्वेदी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और युवतियों की तलाश तेज कर दी गई है।

परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोनों युवतियों को सुरक्षित बरामद करने की अपील की है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा – देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत

🔊 पोस्ट को सुनें देवीपाटन मंडल को मिली नई आयुक्त, आयुक्त का भव्य स्वागत नवागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *