Adani Green Energy Limited (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने 5.1 गीगावॉट (GW) की रिकॉर्ड ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ते हुए 35% सालाना (YoY) वृद्धि के साथ अपनी कुल परिचालन क्षमता को 19.3 GW तक पहुंचा दिया है। इसके साथ ही AGEL भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनी हुई है।
कंपनी ने बताया कि उसकी कोर EBITDA में 23% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और यह ₹10,865 करोड़ तक पहुंच गया है। यह मजबूत प्रदर्शन नई क्षमता जोड़ने, तकनीकी उन्नति और बेहतर प्लांट संचालन की वजह से संभव हुआ है।
FY26 में जोड़ी गई 5.1 GW क्षमता FY25 के 3.3 GW की तुलना में 1.5 गुना अधिक है, जो कंपनी की तेज ग्रोथ को दर्शाती है। यह क्षमता मुख्य रूप से गुजरात के खावड़ा और राजस्थान जैसे संसाधन-समृद्ध क्षेत्रों में स्थापित की गई है।
AGEL ने दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) में से एक विकसित किया है, जिसकी क्षमता 1,376 MWh है। कंपनी का लक्ष्य FY27 तक इसे 10,000 MWh से अधिक करना है।
कंपनी ने संचालन दक्षता में भी बड़ा सुधार किया है। एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित O&M सिस्टम के जरिए प्लांट की निगरानी की जा रही है। इससे न सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ा है बल्कि O&M लागत भी कम हुई है। FY26 में कंपनी ने अपने PPA (Power Purchase Agreement) के मुकाबले 106% बिजली उत्पादन किया है।
AGEL का EBITDA मार्जिन भी 91% तक पहुंच गया है, जो इंडस्ट्री में सबसे अधिक माना जा रहा है। कंपनी का Energy Network Operation Center पूरे देश में रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करता है।
तकनीकी स्तर पर कंपनी ने बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल, एडवांस्ड ट्रैकर्स और 5.2 MW के हाई-कैपेसिटी विंड टर्बाइन जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया है। साथ ही, वाटरलेस रोबोटिक क्लीनिंग तकनीक से पानी की बचत के साथ उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई गई है।
ESG (Environmental, Social, Governance) के क्षेत्र में भी AGEL ने मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी को CareEdge ESG 1+ रेटिंग (स्कोर 87.3) मिला है, जो भारत में सबसे अधिक है।
अन्य उपलब्धियों में शामिल हैं:
Sustainalytics द्वारा ग्लोबल टॉप 6 रैंकिंग
CDP Supplier Engagement Assessment में ‘A’ रेटिंग
Energy Intelligence की ग्लोबल ग्रीन यूटिलिटीज रैंकिंग में पहला स्थान
Financial Express Green Sarthi Awards 2025 में गोल्ड अवॉर्ड
FTSE Russell ESG स्कोर में वैश्विक स्तर पर टॉप रैंक
कंपनी के मुताबिक, यह प्रदर्शन भारत की रिन्यूएबल एनर्जी ग्रोथ और क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में उसकी मजबूत भूमिका को दर्शाता है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar