Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- नेशनल हाईवे-730 पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार गंभीर

श्रावस्ती- नेशनल हाईवे-730 पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार गंभीर


के. के. गुप्ता
जिला संवाददाता, श्रावस्ती

इकौना (श्रावस्ती)।
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-730 पर पेटहारिया पुल के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक की जोरदार टक्कर से एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राजा निवासी सालिक राम साहू (50 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद मंगलवार दोपहर अपने घर से पैदल हाईवे के किनारे स्थित किराना दुकान से घरेलू सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान इकौना से कटरा की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक पेटहारिया पुल के पास अचानक बुजुर्ग से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया, जबकि बुजुर्ग सालिक राम की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया।

इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज बहराइच में सालिक राम साहू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

About One India 24 Live

Check Also

बीवी की बजाय भाभी की बातों को पति देता था ज्यादा तवज्जो, फिर एक दिन नाराज़ होकर मायके चली गई पत्नी, जिसके बाद…

🔊 पोस्ट को सुनें Marital Dispute Resolution : रिश्तों में कड़वाहट और छोटी-छोटी गलतफहमियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *