Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती-महामाया राजकीय महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत मानव श्रृंखला का आयोजन

श्रावस्ती-महामाया राजकीय महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत मानव श्रृंखला का आयोजन


के. के. गुप्ता
संवाददाता, श्रावस्ती

श्रावस्ती।
आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को शासन के सतत निर्देशानुसार महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा, श्रावस्ती डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने की।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित विविध नारे लगाए गए। प्रमुख नारों में “सड़क सुरक्षा कौन करेगा? हम करेंगे-हम करेंगे”, “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा”, “सिर सलामत तो सब सलामत” आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. आशुतोष मिश्र सहित डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी, डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा, श्री दीनानाथ, श्री माधवराज एवं श्री झींगुर शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *