Breaking News
Home / BREAKING NEWS / चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत

चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत


Chaitra Navratri 2026. हिंदू धर्म में चैत्र माह को अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और चैत्र नवरात्रि का शुभ पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक चलेगी। यह नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होते हैं।

इस दौरान घरों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्ति का विशेष माहौल रहता है। श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विराजमान होती हैं, इसलिए इन दिनों की पूजा का विशेष महत्व है।

मुख्य उद्देश्य केवल पूजा और व्रत नहीं, बल्कि सच्चे मन से उपासना करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाते हैं।

श्री हर भक्त और परिवारजन इस अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भक्ति, श्रद्धा और आराधना में संलग्न होकर नवरात्रि का उत्सव मनाते हैं।

About One India 24 Live

Check Also

बीवी की बजाय भाभी की बातों को पति देता था ज्यादा तवज्जो, फिर एक दिन नाराज़ होकर मायके चली गई पत्नी, जिसके बाद…

🔊 पोस्ट को सुनें Marital Dispute Resolution : रिश्तों में कड़वाहट और छोटी-छोटी गलतफहमियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *