बुलंदशहर (अहमदगढ़)। बुलंदशहर के मुमरेजपुर गांव में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि शराब के ठेके से गांव में गलत असर फैल रहा है, लोग शराब पीकर गालियां दे रहे हैं और घरेलू हिंसा बढ़ रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान विवादास्पद वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिस कर्मी महिलाओं को अपने पति पर “लठ बजाने” जैसी सलाह देता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने सामाजिक और सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
महिलाओं के हंगामे और वीडियो वायरल होने के बाद शराब ठेके संचालकों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar