Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़ – संदिग्ध परिस्थितियों में सरेराह युवक की हत्या ।

प्रतापगढ़ – संदिग्ध परिस्थितियों में सरेराह युवक की हत्या ।


प्रतापगढ़ से बड़ी खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में सरेराह युवक की हत्या ।

बस्ती से दूर जंगली एवं सुनसान जगह पर हत्या जैसी जघन्य वारदात को दिया अंजाम ।

सूत्रों की मानें तो मृतक पंकज शुक्ला उम्र 35 के साथ दो अन्य साथी भी बाइक पर थे मौजूद ।

जिसमें एक ग्राम प्रधान बताया जा रहा है ।

तीनों लोग माँ चण्डिका देबी धाम दर्शन करने जा रहे थे ।

घात लगाए हत्यारों ने पंकज शुक्ला की दिनदहाड़े जहाँ गोली मारकर हत्या कर दी ।

वहीं घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार है ।

घटना की सूचना पर एसपी दीपक भूकर सीओ सिटी प्रशांतराज हुड्डा अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौजूद था ।

घटना स्थल को काडन आफ कर दिया गया है प्रत्येक एंगल पर जहाँ पुलिस की जाँच जारी है ।

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया है ।

परिजन से तहरीर मिलने का पुलिस कर रही इंतजार ।

फिलहाल पुलिस का कहना है मामले में सर्तकता बरतते हुए शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जायेगा ।

इलाके में सनसनी व तनाव है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

विश्वस्त सूत्रों पर गौर करें तो हाल ही में जहाँ विवाद की बात सामने आ रही है वहीं पुरानी दुश्मनी की भी चर्चा आम है ।

फिलहाल जो भी हो मामले के खुलासे तक लोगों को करना पड़ेगा इंतजार ।

कप्तान दीपक भूकर के नेतृत्व में हत्या जैसी जघन्य घटना का जल्द ही होगा पटाक्षेप ।

ब्यूरो रिपोर्ट डा . आर . आर . पाण्डेय प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-महिला अस्पताल में एच.पी.वी. टीकाकरण का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के करकमलों द्वारा जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *