RIPORT-अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज।
जनपद के ब्लॉक जलालाबाद और गुगरापुर में प्रशासनिक व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। जमीनी स्तर पर हालात ऐसे हैं कि खंड विकास अधिकारी (BDO) समेत करीब 50 प्रतिशत स्टाफ नदारद बताया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ रहा है और आम जनता दर-दर भटकने को मजबूर है स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्लॉक कार्यालयों में जरूरी कामों के लिए आने वाली जनता को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिलते। इससे प्रमाण पत्र, योजनाओं के आवेदन और अन्य सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैंकामकाज प्रभावित, शिकायत सुनने वाला नही ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक स्तर पर न तो अधिकारी उपलब्ध रहते हैं और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा CDO ने नहीं उठाया फोन
मामले की जानकारी लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ DM का बयान
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित BDO तहसील दिवस में मौजूद हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति एक दिन की नहीं, बल्कि रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है मंत्री के निरीक्षण पर भी सवाल ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश के मंत्री असीम अरुण का निरीक्षण मुख्यतः विकास भवन और कलेक्ट्रेट तक सीमित रहता है, जबकि ब्लॉक स्तर की व्यवस्थाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा उठ रहे बड़े सवाल ब्लॉक स्तर अधिकारी ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो विकास कार्य कैसे आगे बढ़ेंगे तहसील दिवस का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचा जा सकता है जनता को यूं ही परेशान होना पड़ेगा जांच की मांग स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar