Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंदा,पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत

कन्नौज- तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंदा,पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत


रिपोर्ट~अवनीश चंद्र तिवारी

* मामला कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र के तालग्राम तेराजाकेट मार्ग का।

रिपोर्ट~अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
एक सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्गीय युवक की अनियंत्रित पिकप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक पूर्व प्रधान का पुत्र था। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना सौंरिख थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर वरेठी गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह का 27 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ रिंकू अपने साथी हीरानगला गांव निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार के साथ फर्रुखाबाद जिले से काम निपटाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। मंगलवार की सायं जैसे ही दोनों युवक तालग्राम तेराजाकेट मार्ग पर अदमापुर गांव के निकट पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकप के चालक ने अनियंत्रण के कारण बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान जहां पिकप चालक मौके से फरार ही गया,वहीं दोनों बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु तालग्राम सीएचसी भिजवाया। यहां डाक्टरों ने संजय उर्फ रिंकू को मृत घोषित कर दिया। अमित का उपचार जारी था।
जानकारी के अनुसार मृतक संजय के परिवार में मां बिटोली देवी के अलावा पत्नी मोनिका, भाई रोहित, बहन गोल्डी, के अलावा मृतक की दो छोटी बेटियां 2 वर्ष श्रृष्टि और 6 माह का बाबू है।
संजय कि मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गए। मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
वही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, परिजनों की तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा, इसके अलावा दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच पड़ताल जारी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

सीएचसी कर्मी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग, बाघराय सीएचसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *