Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कर्नलगंज में रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी, बहराइच मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

कर्नलगंज में रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी, बहराइच मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत


कर्नलगंज में रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी, बहराइच मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

गोण्डा, यूपी। कर्नलगंज क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। कर्नलगंज से बहराइच जाने वाले मार्ग पर स्थित गोंडा–बाराबंकी रेलखंड की हुजूरपुर रोड लेवल क्रॉसिंग संख्या 282 (रेलवे किमी 686/4) पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।


बताया जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह ने 12 मार्च 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मांग रखी थी, जिसके बाद अब इस पर मंजूरी मिल गई है।


रेलवे ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और कर्नलगंज से बहराइच तक आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। यह स्वीकृति स्थानीय लोगों के लिए एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।

About One India 24 Live

Check Also

सीएचसी कर्मी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग, बाघराय सीएचसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *