औरैया मे पत्रकारों को जेल भेजने वाले दिबियापुर SHO लाइनहाजिर
• डीआईजी शिकायत के बाद बड़ा एक्शन
औरैया
औरैया के जनपद दिबियापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप त्रिपाठी पर पहले से ही गंभीर आरोप लग चुके थे, जब न्यूज़ नेशन 81 के दो पत्रकारों को कथित रूप से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था। इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था। चैनल के सीईओ शैलेन्द्र कुमार राजपूत व जिले के पत्रकारों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि निजी ईर्ष्या के चलते यह कार्रवाई की गई। डीआईजी से शिकायत के बाद मामला और गरमा गया था।
इसी बीच अब एक और बड़े घटनाक्रम में रुद्र प्रताप त्रिपाठी पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और उच्चाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, दिबियापुर क्षेत्र के व्यापारियों ने थाने की कार्यप्रणाली को लेकर डीआईजी हरीश चंदर से शिकायत की थी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar