Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UP के Mirzapur में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर निर्मम हत्या, वारदात से दहला इलाक़ा

UP के Mirzapur में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर निर्मम हत्या, वारदात से दहला इलाक़ा


हत्यारे एवं हत्या का लाइव वीडियो आया सामने, सुबह टहलने के दौरान विपक्षी ने देसी तमंचा से मारी गोली, हुआ फरार

मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में मार्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना का लाइव फ़ुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मिर्जापुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होने तथा कटरा कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू अपराध को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक की पहचान
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंटू रिंकू के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अनगढ़ रोड कतवारूपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता व देवरी गांव के ग्राम प्रधान शनिवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे जहां पहले से घात लगाए घूम रहे बाइक सवार बदमाश ने उन्हें लक्ष्य साथ करीब से देशी तमंचा से गोली मार दी। गोली मारकर हत्या करने के बाद
बाइक सवार बदमाशों ने नागरिकों को आता देख उन पर भी तमंचा तान दिया जिससे कोई उनके करीब जाने का साहस नहीं कर पाया। घटना के बाद क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना होने पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस जहां बदमाशों की तलाश में जुट गई थी वहीं अधिवक्ता की मौत हो चुकी थी।

पूर्व में ही हत्या की जताई थी आशंका

बताया गया है कि मृतक अधिवक्ता द्वारा पूर्व में कटरा कोतवाली को एप्लीकेशन देकर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप रहा है कि यदि पुलिस ने उनके प्रार्थना पत्र पर गंभीरता दिखाई होती तो शायद आज यह वारदात न होती।

सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ वीडियो

बाइक सवार बदमाशों द्वारा अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या किए जाने का सम्पूर्ण वारदात समीप के सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हत्यारे की भी जहां पहचान हो रही है वहीं यह साफ हो चला है कि हत्यारा पहले से ही हत्या का पूरा प्लान तैयार करके आया हुआ था। बदमाश दो तमंचा लेकर आएं हुए थे एक से गोली मारने के बाद दूसरा तमंचा बाइक चला रहे युवक को थमाकर खुद बाइक चलाने लगता है जब कि बाइक चलाकर आया युवक तमंचा हाथ में लहराते हुए पीछे बैठ जाता है और अपनी ओर आते हुए कुछ लोगों पर तमंचा तान देता है।

नगर में प्रमुख एरिया में मार्निंग वॉक के दौरान दिन दहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या का सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल होने के बाद इसे लोग नगर की सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देख रहे हैं।
प्रथम दृष्टया मामला गांव की चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। आस-पास के लोगों के मुताबिक हत्यारा काफ़ी दिनों से अधिवक्ता की बराबर रेकी करता हुआ आया है। पूर्व में उनकी हत्या का प्रयास किया गया था लेकिन इसमें वह वह विफल रहा है। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थीं वहीं मौके वारदात स्थल का पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना कर हत्यारे को शीर्ष गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है।

About One India 24 Live

Check Also

ईरान संकट के बीच 312 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी, आर्मेनिया बना ‘सेफ कॉरिडोर’

🔊 पोस्ट को सुनें नई दिल्ली से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। एस. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *