Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल


कानपुर: कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरी पूरा गांव के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों पर सवार लोग दूर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

👉 पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मसर्स एम.एस. शीतगृह नसरापुर का औचक निरीक्षण किया।

🔊 पोस्ट को सुनें राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मसर्स एम.एस. शीतगृह नसरापुर का औचक निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *