Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नेपालगंज रोड स्टेशन से शीघ्र ट्रेन संचालन की मांग, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

नेपालगंज रोड स्टेशन से शीघ्र ट्रेन संचालन की मांग, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन


रुपईडीहा, बहराइच (इंडो-नेपाल बॉर्डर) | अमित कौशल

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नेपालगंज रोड स्टेशन से शीघ्र ट्रेन संचालन शुरू करने की मांग को लेकर रेल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

स्टेशन के निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने गोरखपुर जोन के महाप्रबंधक के समक्ष अपनी मांग रखी। उनका कहना था कि जब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और सभी आवश्यक ट्रायल व निरीक्षण भी हो चुके हैं, तो अब बिना देरी के ट्रेन संचालन शुरू किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित कौशल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष शैलेश जायसवाल ने कहा कि नेपालगंज रोड स्टेशन भारत और नेपाल के बीच आवागमन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से ट्रेन संचालन शुरू होने पर दोनों देशों के यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन संचालन में हो रही देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती: गुलरा परसोहना में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म उत्सव

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती रिपोर्टर: धर्मवीर श्रावस्ती जिले के सिरसिया ब्लॉक अंतर्गत गुलरा परसोहना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *