Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती: गुलरा परसोहना में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म उत्सव

श्रावस्ती: गुलरा परसोहना में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म उत्सव


श्रावस्ती

रिपोर्टर: धर्मवीर

श्रावस्ती जिले के सिरसिया ब्लॉक अंतर्गत गुलरा परसोहना गांव में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

यह आयोजन सोनी परिवार द्वारा आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत किया गया। कथा के मुख्य वाचक पंडित प्रदीप शास्त्री जी महाराज (लक्ष्मण नगर) ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया।

उत्सव के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्री कृष्ण जन्म उत्सव का आनंद लिया।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – ओवरलोड गाड़ी पर होगी चालकों पर सख्त कार्रवाई- सीओ

🔊 पोस्ट को सुनें * जनपद कन्नौज में चेक किए गए ओवरलोड वाहन रिपोर्ट – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *