यूपी सरकार की योजना से बांदा के युवाओं के सपनों को मिले पंख
मिशन शिक्षा के अंतर्गत योगी राज में समय पर मिली स्कॉलरशिप, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
बांदा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मिशन शिक्षा अभियान के तहत बांदा जिले के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अब तक जिले के कुल 93515 पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि सफलतापूर्वक जारी कर दी गई है। समय पर मिली इस आर्थिक मदद से न केवल विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। बल्कि उनके आगे की पढ़ाई की राह भी आसान हो गई है। अमूमन छात्रवृत्ति के लिए लंबा इंतजार करने वाले छात्र अब बेहद उत्साहित हैं।
छात्रवृत्ति मिलने से छात्र छात्राओं में आर्थिक तनाव हुआ कम
योगी सरकार की प्राथमिकता के चलते छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई। विभाग के अनुसार बांदा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विभिन्न वर्गों के 93515 छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला है और धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। छात्रवृत्ति मिलने से अब जहां छात्र छात्राओं में आर्थिक तनाव कम हुआ है। जिससे अब छात्र छात्राएं अपनी फीस और किताबों का खर्च वहन कर रहे हैं। छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने भी इसे मिशन शिक्षा की एक बड़ी जीत बताया है।
युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी मेधावी छात्र धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डेटा सत्यापन के बाद पात्र पाए गए सभी 93515 विद्यार्थियों को भुगतान कर दिया गया है और आने वाले समय में अवशेष पात्र छात्र छात्राओं की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने की उम्मीद है। बांदा के युवाओं के लिए यह छात्रवृत्ति महज एक धनराशि नहीं बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की नींव है। योगी सरकार द्वारा शिक्षा के बजट और वितरण प्रणाली में किए गए सुधारों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। जिससे बुंदेलखंड के इस पिछड़े जिले के युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar