Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर ज्ञापन, कठोर कानून की उठी मांग

लखीमपुर खीरी में ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर ज्ञापन, कठोर कानून की उठी मांग


लखीमपुर खीरी में कथित तौर पर बढ़ती ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को लेकर हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में इस तरह के मामलों में वृद्धि हो रही है, जिससे समाज में चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से इस विषय में सख्त कदम उठाने और कठोर कानून लागू करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट राहुल तिवारी, सुबोध कुमार पाण्डेय, महंत रोहित गिरी और संजीव अवस्थी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

About One India 24 Live

Check Also

झाड़ग्राम में PM मोदी का अनोखा अंदाज – सड़क किनारे रुककर खाई झालमुड़ी…

🔊 पोस्ट को सुनें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *