Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के भाषण का विरोध, कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाजी

पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के भाषण का विरोध, कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाजी


चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन ही सियासी माहौल गर्म हो गया। सदन में जब राज्यपाल अपना भाषण पढ़ रहे थे, तब कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की।

इस दौरान राज्यपाल ने Partap Singh Bajwa से कहा कि उन्हें सदन में बोलने का पूरा समय दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस विधायक पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे और राज्यपाल के भाषण का विरोध जारी रखा। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों पर विधानसभा परिसर में सुरक्षा नियमों और मर्यादा का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप भी लगाए।

इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में बेअदबी की घटनाओं और एनकाउंटर के मामलों को लेकर सरकार को घेरा और जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद राज्य के कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *