Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रायबरेली में बड़ी साइबर ठगी की वारदात, टॉयलेट तक नहीं जाने दिया…ट्रांसफर कराए 82 लाख

रायबरेली में बड़ी साइबर ठगी की वारदात, टॉयलेट तक नहीं जाने दिया…ट्रांसफर कराए 82 लाख


रायबरेली: जिले में बड़ी साइबर ठगी की घटना सामने आई है। रिटायर्ड सूबेदार सूर्यभान सिंह और उनकी पत्नी इस ठगी के शिकार हुए हैं।

शातिर ठगों ने उन्हें 6 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान उन्हें शौचालय जाने तक के लिए भी अनुमति लेनी पड़ी।

डर और धमकी के जरिए उनसे 82 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।छठे दिन हिम्मत जुटाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों की डिटेल की जांच शुरू कर दी है।अब तक करीब 31 लाख रुपये की रकम को तत्काल प्रभाव से होल्ड कर दिया गया है। यह पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

झाड़ग्राम में PM मोदी का अनोखा अंदाज – सड़क किनारे रुककर खाई झालमुड़ी…

🔊 पोस्ट को सुनें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *