Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- किसान यूनियन ने दारोगा के खिलाफ खोला मोर्चा

कन्नौज- किसान यूनियन ने दारोगा के खिलाफ खोला मोर्चा


* धरना प्रदर्शन की चेतावनी,चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

* मामला थाना तालग्राम में तैनात दरोगा दिनेश चंद यादव का है।

* आरोप है महिलाओं से अभद्र व्यवहार भ्रष्ट एवं अनैतिक कार्यों लिप्त है दारोगा।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
कन्नौज पीड़ित परिजनों व किसानों के साथ भाकियू स्वराज पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कन्नौज को दिया है।

भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने अपने कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच थाना तालग्राम में तैनात दरोगा दिनेश चंद यादव के अनैतिक कारनामों से वर्णित मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को संबोधित 04 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा।
ज्ञापन में थाना तालग्राम में तैनात दरोगा दिनेश चंद्र यादव पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार भ्रष्ट एवं अनैतिक कार्यों से संबंधित कुछ प्रमुख प्रकरणों को संक्षेप में वर्णित करते हुए बताया कि, थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम कलकत्तापुर्वा(कुडरा) में एक जिम संचालक द्वारा दिए गए दूषित जहरीले पाउडर के सेवन से दिसंबर 2025 में एक युवक की मृत्यु हो गई थी जिसकी FIR सं-0354/2025 धारा 105 BNS में दर्ज की गई थी। विवेचक दिनेश चंद यादव आरोपी से सांठगांठ करके आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं और दरोगा द्वारा विवेचना को लंबित रखने के साथ ही वैधानिक पहलुओं को भी पूरा करने में कोताही बरती जा रही है, तथा गत 26 मार्च 2026 को दरोगा तालग्राम (मोहल्ला गिरीकुआं) निवासी एक विधवा अकेली महिला के घर में बिना आवाज व कुंडी खटकाए जबरन घुस गए थे जब महिला स्नान कर रही थी। महिला की लज्जा भंग होने पर जब विधवा ने नाराजगी जताते हुए शिकायत की तो दरोगा द्वारा खुन्नस में महिला के भाई व एक अन्य पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई तथा पिछले महीने थाना तालग्राम से चंद कदम की दूरी पर फलक गेस्ट हाउस के पीछे सरकारी जमीन से सैकड़ो ट्रॉली अवैध मिट्टी खनन हुआ था जिसकी शिकायत व जांच को दरोगा द्वारा दबाने का कार्य किया गया। इसी तरह अन्य कारनामों का वर्णन करते हुए ज्ञापन के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की मंशा के विपरीत अनैतिक कार्यों में लिप्त दरोगा दिनेश चंद्र यादव का तत्काल जनपद से बाहर स्थानांतरण किए जाने, दरोगा पर लगाए गए समस्त आरोपों की त्वरित निष्पक्ष जांच सहित विभागीय कार्यवाही किए जाने, ग्राम कलकत्तापुर्वा(कुडरा) प्रकरण में आरोपी जिम संचालक की तत्काल गिरफ्तारी एवं विधवा महिला पर दबाव हेतु उसके भाई व एक अन्य पर की गई शांतिभंग की कार्यवाही को तत्काल विमुक्त किए जाने की 04 मांगे रखते तथा कहा कि यदि समय रहते मांगे पूरी न हुई तो संगठन पीड़ितों एवं किसानों व महिलाओं के साथ मिलकर आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
इस मौके पीड़ित परिवार सहित किसान नेता मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में NIC-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, बोले—स्वस्थ नागरिक ही सशक्त भारत की नींव

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। “स्वस्थ नागरिक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का आधार हैं।” यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *