लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को बुलाया गया है। यह विशेष सत्र महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव आज राज्यपाल के पास भेजा जाएगा।
सत्र में महिला आरक्षण के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। विपक्ष के रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है।
सरकार इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।महिला आरक्षण बिल को लेकर हाल में हुए सियासी घमासान के बाद योगी सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar