के.के.गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता,
इकौना – नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र ग्राम मिश्रौलिया में शनिवार भोर को संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र ग्राम मिश्रौलिया मौजा घमंडी पुरवा निवासी सुमित कुमार चौरसिया 22 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार चौरसिया का शव घर के अंदर छत के कुंडे से फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई । मौके पर क्षेत्राधिकारी भरत लाल पासवान ने भी मौके पर पहुंचकर पारिवारीजनों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई । ननिहल पयागपुर में मृतक की सूचना मिलते ही मामा मुरली चौरसिया ने दूरभाष पर बताया कि शव को नीचे उतारना मत लेकिन जब मैं पहुंचा तो मृतक भांजें का शव जमीन पर लेटा मिला । मृतक के मामा ने कहा कि शुक्रवार को मुझे जब बात हुई पयागपुर आने के लिए तो उसने कहा कि अपने गांव के क्षेत्र में स्कूल के बच्चों को रिक्शा से लाने ले जाने का काम करता हूं इसलिए पयागपुर कल मैं नहीं आ पाऊंगा । शनिवार को सुबह उसके मृत्यु की सूचना मिली । परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। श्रावस्ती प्रभारी निरीक्षक लाल साहब ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाही की जाएगी ।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar