इकौना। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “निक्षय मित्र पहल” के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में शुक्रवार को टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामफेरन पांडेय ने मरीजों को नियमित दवा लेने के साथ पोषणयुक्त आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विधायक ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का हर वर्ग “निक्षय मित्र” बनकर मरीजों को पोषण और भावनात्मक सहयोग देगा। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मरीजों को निःशुल्क इलाज के साथ पोषण सहायता भी दी जा रही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि “निक्षय मित्र” योजना के तहत जनप्रतिनिधि और समाजसेवी टीबी मरीजों को गोद लेकर छह माह तक हर महीने पोषण पोटली उपलब्ध कराते हैं। इससे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इलाज में तेजी आती है। उन्होंने टीबी के लक्षण, बचाव और निःशुल्क उपचार की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनिल सिंह, डॉ. गिरवर, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. अनिल त्रिपाठी, थे.पी. गौतम, दिवाकर शुक्ला सहित स्वास्थ्य कर्मी, निक्षय मित्र, टीबी मरीज और उनके परिजन मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar