Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़: गो तस्कर से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार—साथी फरार

प्रतापगढ़: गो तस्कर से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार—साथी फरार


प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुलेमान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी रामपुर कुर्मियान, थाना कंधई के रूप में हुई है। वह गोबध और गैंगस्टर समेत कई मामलों में वांछित बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोबध से संबंधित उपकरण, बड़ा चाकू, बांका, एक अन्य चाकू, रस्सी, बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

About One India 24 Live

Check Also

चलती बाइक पर गिरा पीपल का पेड़, दो युवकों की मौत—अगले दिन थी शादी

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा: गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *