Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा: ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में 14 महिलाओं ने रखीं समस्याएं, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

गोण्डा: ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में 14 महिलाओं ने रखीं समस्याएं, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश


गोण्डा स्थित देवीपाटन मंडल मुख्यालय में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” कार्यक्रम में 14 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवागत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने की।

आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण 5 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष महिला जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध कब्जा और उत्पीड़न से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। ग्राम कन्धरातेजी की रेनू ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वरासत दर्ज कराने के लिए आवेदन करने के बावजूद लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर मामला विवादित बना दिया और 30 हजार रुपये की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने अपर आयुक्त को जांच के निर्देश दिए और वरासत दर्ज कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही रेनू के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने, महिला को विधवा पेंशन और राशन कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आयुक्त ने सभी प्रकरणों की दैनिक मॉनिटरिंग करने और समयसीमा के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि महिला शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है और इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

UP Politics: 3 नेताओं का निष्कासन बिगाड़ सकता है मायावती का चुनावी समीकरण! टिकट वितरण पर सीधा असर

🔊 पोस्ट को सुनें UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *