Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोरखनाथ: ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में लगाया लापरवाही का आरोप

गोरखनाथ: ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में लगाया लापरवाही का आरोप


गोरखनाथ। क्षेत्र के आनंदलोक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

मृतक की पहचान पीपीगंज के भगवानपुर वार्ड नंबर 16 निवासी अभिषेक मद्धेशिया के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया कि अभिषेक के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी और उसका इलाज आनंदलोक हॉस्पिटल में चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर मंगलवार शाम उसे भर्ती किया गया और रात 8:30 बजे ऑपरेशन किया गया। हालांकि, खून ज्यादा बहने से उसकी हालत बिगड़ गई।

बुधवार सुबह 5:30 बजे अभिषेक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और मौत के बाद अस्पताल से गायब हो गए। अभिषेक के पिता सुरेश मद्धेशिया ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में होनहार था और दारोगा भर्ती परीक्षा में चयन की पूरी उम्मीद थी।

गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *