Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ- खतरे का जुगाड़ पुल: बिजली के खंभों पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

लखनऊ- खतरे का जुगाड़ पुल: बिजली के खंभों पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग


लखनऊ- राजधानी के तेलीबाग इलाके में शारदा सहायक नहर पर बना अस्थायी जुगाड़ पुल लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। गांव के लोगों ने बिजली के खंभों को रखकर इस पुल का निर्माण किया है, जिससे रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएं और यहां तक कि बाइक सवार भी जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बच्चों का संतुलन बिगड़ने से वे नहर में गिर चुके हैं, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया। यह रास्ता रायबरेली रोड से जुड़ा होने के कारण काफी उपयोग में आता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्थायी पुल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में यह अस्थायी पुल हर दिन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *