इकौना (श्रावस्ती)। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में गायत्री मंदिर से सोमवार को श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर इकौना नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, हनुमान जी तथा नंदी पर विराजमान भगवान शंकर और माता पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामफेरन पांडेय ने आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। “जय श्रीराम” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विहिप नगर मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह शोभायात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। इसका उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना और समाज में एकता का संदेश देना है।
यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर विहिप संयोजक अजय जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar