गोण्डा।
जनपद गोण्डा में ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विसेस संस्था द्वारा संचालित 102/108 एम्बुलेंस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) एवं पायलटों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत कुमार पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संत कुमार पटेल ने कहा कि 102/108 एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है। आप सभी कर्मचारी निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर सेवा प्रदान कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी कर्मियों से इसी समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर अजय सिंह, प्रोग्राम मैनेजर विजेन्द्र मिश्रा, जिला प्रभारी पवन पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, दुर्गेश पाठक, हेल्पडेस्क हरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले ईएमटी में कमलेश, राजेश, महेंद्र, पवन, दिवाकर, सूरज, अभिषेक तथा पायलटों में संजय, सौरभ, मनोज, सूर्यबक्स, रामजी, यशवंत, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar