Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा – EWS प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक की पिटाई, लेखपाल व नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप

बांदा – EWS प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक की पिटाई, लेखपाल व नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप


रिपोर्ट: इकबाल खान

बांदा जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जमालपुर गांव निवासी युवक निपुण मिश्रा ने आरोप लगाया है कि EWS प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान उसके साथ लेखपाल और नायब तहसीलदार द्वारा मारपीट की गई।

पीड़ित के अनुसार, लेखपाल सुधीर यादव सहित आधा दर्जन लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं नायब तहसीलदार धनंजय पटेल पर भी युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारने का आरोप है। युवक का कहना है कि बाहरी लोगों को बुलवाकर भी उसके साथ मारपीट कराई गई।

चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के दौरान युवक को जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे दौड़ाकर पीटा गया, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। आरोप है कि 5 हजार रुपये की रिश्वत न देने पर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में खासकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मामले में सदर एसडीएम नमन मेहता द्वारा मिलने से इंकार किए जाने और चुप्पी साधे रखने की भी चर्चा है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

About One India 24 Live

Check Also

सीएचसी कर्मी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग, बाघराय सीएचसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *