लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमय वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित किसान और बटाईदार को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए और क्षतिपूर्ति में किसी भी प्रकार की देरी न हो।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों के नुकसान को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और सभी जिलों में तत्काल सर्वे कराकर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर जल्द से जल्द सहायता राशि किसानों तक पहुंचाई जाए।
सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से अन्नदाताओं के साथ खड़ी है और हर प्रभावित व्यक्ति तक 24 घंटे के भीतर राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी और हर किसान तक सहायता पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही पात्र लाभार्थियों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar