छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मरीज को दाएं पैर में दर्द था, लेकिन डॉक्टर द्वारा गलती से बाएं पैर का एक्स-रे कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि समय रहते इस गलती का पता चल गया, जिससे मरीज को गलत इलाज से बचा लिया गया। यदि यह लापरवाही आगे बढ़ती और बाएं पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि ऐसी लापरवाही मरीज की जान के लिए खतरा बन सकती है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल, मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar