लखीमपुर खीरी: जिले में CO ऑफिस में तैनात एक स्टेनो पर दो शादियां करने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पहली पत्नी की शिकायत के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए स्टेनो गौरव शर्मा को CO ऑफिस की पोस्टिंग से हटा दिया है।
बताया जा रहा है कि स्टेनो गौरव शर्मा ने पहली शादी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। हैरानी की बात यह है कि दोनों पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में जानकारी नहीं थी। हाल ही में पहली पत्नी को कुछ तस्वीरें मिलीं, जिसके बाद उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। जांच-पड़ताल के दौरान दूसरी शादी का पता चलने पर उसने अधिकारियों से शिकायत कर दी।
शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई और स्टेनो को CO ऑफिस से हटा दिया गया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले की चर्चा पूरे विभाग में बनी हुई है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar