Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, DM-SP ने किया निरीक्षण

कन्नौज में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, DM-SP ने किया निरीक्षण


स्थान: कन्नौज

रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा का प्रथम दिवस जनपद कन्नौज में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

इसके बाद अधिकारियों ने मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जमुना प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मकरंद नगर, पीएसएम पीजी कॉलेज मकरंद नगर, केकेसीएन इंटर कॉलेज और के.के. इंटर कॉलेज कन्नौज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन किया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रभारी और कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की निगरानी भी की और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा अत्यंत संवेदनशील थी, इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इसी के परिणामस्वरूप परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *