कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। यह कार मोहम्मद हसन रूमी की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय विधायक कार में मौजूद नहीं थे। उनके रिश्तेदार ईद के मौके पर कार लेकर निकले थे। तभी रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।
कार में सवार दोनों लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर सूझबूझ दिखाते हुए फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते हालात संभाल लिए गए। पुलिस और फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि ये हादास शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar