शहर के एसपीएम हॉस्पिटल में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 54 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान से पूर्व सभी इच्छुक दाताओं की बीपी और शुगर की जांच की गई। जांच में स्वस्थ पाए गए लोगों का ही रक्तदान कराया गया। इस अभियान में मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर से अस्पताल के चेयरमैन डॉ. ओ.एन. पांडेय को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों को जीवनदान दे सकता है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
शिविर के सफल आयोजन में ब्लड बैंक के डायरेक्टर के.के. मिश्रा, बी.पी. तिवारी, सिद्धनाथ पांडेय, सकीना बानो, सरस्वती वर्मा और भरत ओझा का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान मंच के अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल, महामंत्री पवन कुमार अग्रवाल, रक्तदान संयोजक अमित गर्ग (विक्की), देवेश जालान, निखिल अग्रवाल, दर्शिका अग्रवाल, विकास जैन, विकास अग्रवाल, सचिन खेमका, नीलम जैन, अनीता मनीरामका, वर्षा अग्रवाल, सोनम अग्रवाल सहित कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar