* रेडियम साइन बोर्ड एवं स्पष्ट साइनेज लगाए जाने के दिए निर्देश।
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें,उ.प्र. लखनऊ डॉ० पवन कुमार अरुण द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय, कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक महोदय ने ट्रामा सेंटर, आकस्मिक वार्ड, वार्ड संख्या–2 एवं 3, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट तथा लेबर रूम का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुचारू अवस्था में पाई गईं। ट्रामा सेंटर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल परिसर के प्रमुख स्थानों पर रेडियम साइन बोर्ड एवं स्पष्ट साइनेज लगाए जाने तथा रात्रिकाल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि मरीजों एवं तीमारदारों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महानिदेशक महोदय ने चिकित्सालय प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर इस प्रकार की व्यवस्थाएं आमजन के विश्वास को सुदृढ़ करती हैं।
इस अवसर पर डॉ० शक्ति बसु (सीएमएस), डॉ० स्वदेश गुप्ता (सीएमओ), डॉ० बृजेश शुक्ला (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ० जितेंद्र कुमार (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ० ए०पी० सिंह (वरिष्ठ परामर्शदाता), डॉ० चितरंजन कुमार (वरिष्ठ परामर्शदाता), डॉ० सूरज कुमार (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ० हरि माधव शरण (ईएमओ), डॉ० मोहित शंकर (बाल रोग विशेषज्ञ),जितेंद्र सिंह (मुख्य फार्मासिस्ट), श्रीमती मधु रानी (स्टाफ नर्स) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar