Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लापता युवती की हत्या का खुलासा, 9 महीने बाद कंकाल मिला; बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, 28 पुलिसकर्मी निलंबित

लापता युवती की हत्या का खुलासा, 9 महीने बाद कंकाल मिला; बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, 28 पुलिसकर्मी निलंबित


बोकारो। जिले में 18 वर्षीय पुष्पा महतो के लापता होने के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। 24 जुलाई 2025 से लापता पुष्पा को पुलिस 9 महीनों तक खोज नहीं पाई, लेकिन परिजनों द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय का रुख करने और डीजीपी व एसपी को तलब किए जाने के बाद 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने जांच के बाद उसके बॉयफ्रेंड दिनेश महतो को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी के दबाव से परेशान होकर पुष्पा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने युवती का कंकाल भी बरामद कर लिया है, जिससे मामले की पुष्टि हुई।

इस गंभीर मामले में पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि जांच में लापरवाही और मिलीभगत सामने आने के बाद 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यहां तक कि एसआईटी पर भी आरोपी से सांठगांठ और पैसे लेने तथा उसके साथ पार्टी करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

फिलहाल मामले की जांच उच्च स्तर पर जारी है और पूरे प्रकरण ने पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- रानी बाजार स्थित श्री खाटू श्याम बाबा परिवार द्वारा श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *